भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक लव स्टोरी सैयारा देने के बाद डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक दफा फिर से इंटेंस लव स्टोरी के लिए कमर कस ली है। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। यशराज फिल्म ने इस फिल्म के लिए फिर से सक्सेसफुल तिकड़ी मोहित सूरी, अनीत पड्डा और अहान पांडे को साइन किया है। फिल्म सैयारा में अनीत पड्डा-अहान पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यशराज बैनर ने इन दोनों स्टार्स को डायरेक्टर करने का जिम्मा फिर से मोहित को थमाया है, जिन्होंने इस जोड़ी को आइकॉनिक बनाया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song Controversy: दिल्ली HC ने Rajiv Rai को मीडिया में स्टेटमेंट ना देने की दी सलाह)

Saiyaara के बाद Mohit Suri ने फिर मिलाया अहान-अनीत संग हाथ (Image Source: YRF)
सैयारा टीम के साथ दोबारा काम करने के लिए एक्साइटेड हैं मोहित सूरी
डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया है, "मेरे लिए हमेशा लव स्टोरीज खास रही हैं। लव स्टोरीज में भावनाएं इतनी गहरी होती हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। प्यार की यही गहराई लोगों को लव स्टोरीज की तरफ खींचती है और एक कहानीकार के तौर पर मैं इसी गहराई की वजह से खिंचा चला जाता हूं। एक बार फिर से सैयारा की टीम का साथ आना मेरे लिए खास है। मेरे लिए फिर से उसी टीम के साथ काम करना घरवापसी जैसा है। सैयारा इतनी बड़ी हिट रही है कि मैं खुद इस टीम के साथ काम करते समय नर्वस हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी नई फिल्म और उसका म्यूजिक फिर से लोगों का दिल छुएगा।" (इसे भी पढ़ें: Force 3 की शूटिंग हुई शुरू, जॉन-हर्षवर्धन ने रिलीज किया अनाउंसमेंट वीडियो)
YRF के अक्षय ने भी सैयारा टीम की वापसी पर खुशी जाहिर की और कहा, "मोहित कमाल के डायरेक्टर हैं और हमें उनकी प्रतिभा पर भरोसा है। मोहित के साथ काम करना किसी प्रोजेक्ट को बनाना नहीं है बल्कि एक एहसास है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी बना रहता है। हमें खुशी है कि अहान और अनीत हमारे साथ फिर जुड़ रहे हैं, क्योंकि जेन-जेड की सबसे पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर मोहित सूरी की रोमांटिक दुनिया में नजर आएगी"
