Hrithik Roshan की बहन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे शागिर्द Tiger Shroff, जल्द शुरू होगी शूटिंग

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करके अपना ख्वाब पूरा किया था। जल्द ही वो रोशन खानदान की बेटी पश्मीना के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर-पश्मीना ने साइन की एक्शन एंटरटेनर
  • रेमो डिसूजा करेंगे डायरेक्ट
  • ऋतिक रोशन के शागिर्द हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा एक बार फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। विक्की जैन के प्रोडक्शन के लिए ये दोनों दोबारा साथ आ रहे हैं। खबरें हैं कि रेमो डिसूजा इस दफा बिग बजट एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में नुसरत भरूचा जैसी शानदार अदाकारा भी अहम रोल प्ले करती दिखेंगी लेकिन वो अकेली अदाकारा नहीं होंगी जो टाइगर की मूवी की खूबसूरती बढ़ाएंगी। उनके अलावा एक और एक्ट्रेस होगी जो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेगी। अगर खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अपकमिंग एक्शन एंटरेटनर में ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी दिखाई देंगी।

Hrithik Roshan की बहन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे शागिर्द Tiger Shroff, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Hrithik Roshan की बहन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे शागिर्द Tiger Shroff, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Tiger Shroff-Pashmina Roshan पहली बार दिखेंगे साथ

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि पश्मीना रोशन बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की रिश्तेदार हैं, जिन्होंने फिल्म इश्क विश्क रिबाउन्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें किसी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। अब खबर आई है कि पश्मीना रोशन जल्द ही रेमो डिसूजा की अगली मूवी में नजर आ सकती हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड में दिखाई देंगे।

End of Feed