Tiger Shroff पर हुई फायरिंग के बाद टीम ने जारी किया बयान, बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी अगर...

Tiger Shroff Team Issues Statement: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की टीम ने हाल ही में बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर से जुड़े झूठे बयानों, पोस्ट और वीडियोज को आड़े हाथों लिया है।

Tiger Shroff Team Issues Statement: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते रविवार की शाम को टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टाइगर श्रॉफ अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन हाल ही में उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर से जुड़े झूठे बयानों, पोस्ट और वीडियोज पर नाराजगी जाहिर की है। टाइगर श्रॉफ की टीम का कहना है कि जो भी गलत पोस्ट और वीडियोज साझा करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा

Tiger Shroff की टीम ने जारी किया बयान  (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किये गए बयान में लिखा, "हम यह साफ करना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को लेकर न तो कोई बयान दिया है, न कोई वीडियो जारी किया है और न ही कोई आधिकारिक जानकारी साझा की है। हमारे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टाइगर के नाम से फर्जी खबरें, AI से बनाए गए वीडियो और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं। ये सभी पूरी तरह झूठी हैं और लोगों को गुमराह करने के इरादे से फैलाई जा रही हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद मां Ayesha Shroff का पहला रिएक्शन, बोलीं- 'गॉड इज ग्रेट'

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

टाइगर श्रॉफ की टीम ने मीडिया से भी अपील की। साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लिखा, "हम इस तरह के कंटेंट का समर्थन नहीं करते और न ही इससे हमारा कोई संबंध है। हम मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पेजों से अपील करते हैं कि कोई भी जानकारी प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करें और गलत खबरें फैलाने से बचें। ऐसा फर्जी कंटेंट बनाने, प्रचारित करने या फैलाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम ऐसे मामलों पर नजर रख रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि टाइगर श्रॉफ और उनकी आधिकारिक टीम की ओर से दी गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।"

End of Feed