Salman Khan की 'टाइगर 3' की दहाड़ देख घबराए मेकर्स, तुरंत बढ़ा दी 'गणपत' टीजर की रिलीज डेट

Ganapath Teaser Release Date Postpone: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर आज रिलीज होने वाला था। लेकिन 'टाइगर 3' के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

Ganapath Teaser Release Date Postpone: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी धमाकेदार फिल्म 'गणपत' (Ganapath) के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। 'गणपत' मूवी का टीजर भी आज ही रिलीज होने वाला था, लेकिन 'टाइगर 3' के क्रेज के बीच मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर दी है।

'गणपत' टीजर की रिलीज डेट बढ़ी आगे

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने 'गणपत' (Ganapath) से जुड़ा नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हमसे मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार। क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास। 'गणपत' का टीजर 29 सितंबर, 2023 को रिलीज होगा। फिल्म दशहरा पर यानी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

End of Feed