Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 05:21 AM IST

Jackie Shroff First Appearance After Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद उनके पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक कार्यक्रम में नजर आए। इस दौरान सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी प्रतिक्रिया दी।

Jackie Shroff First Appearance After Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद एक्टर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच उनके पिता और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी टाइगर के साथ हुई घटना पर अपनी बात रखी और सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

Jackie Shroff First Appearance After Tiger Shroff Firing Case

बेटे टाइगर पर हमले के बाद इवेंट में दिखे जैकी श्रॉफ, बहन कृष्णा श्रॉफ ने रिसेप्शन में लूटी महफिल (Image Source: Zoom/ ANI)

घटना के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब जैकी श्रॉफ का पहला वीडियो सामने आया है। जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यक्रम दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के सम्मान में रखा गया था। इस दौरान एक सड़क का नाम बदलकर ‘संगीतकार बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) भी मौजूद थे।

End of Feed