SCOOP: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की 100 करोड़ी हीरो नं.1 नहीं हुई बंद, डायरेक्टर जगन शक्ति जुलाई से शुरू करेंगे शूटिंग

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म हीरो नं. 1 (Hero No. 1) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ये ठंडे बस्ते में चली गई है और मेकर्स दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। डायरेक्टर जगन शक्ति ने मीडिया में फैल रही ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म हीरो नं. 1 की शूटिंग जुलाई महीने से शुरू होगी।

टाइगर श्रॉफ की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। एक वक्त बॉलीवुड के अगले एक्शन स्टार कहे जाने वाले टाइगर श्रॉफ का करियर डामाडोल चल रहा है, जिस कारण कई सारे निर्माता उनसे दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही दौर में टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म हीरो नं. 1 को लेकर खबर सामने आई थी कि यह ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म हीरो नं. 1 की शूटिंग इस साल जनवरी के महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे अब तक शुरू नहीं किया है।, जिस कारण ऐसी बातें हो रही हैं कि ये फिल्म अब हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गई है।

Disha Tiger hero no 1 is not shelved

Disha Tiger hero no 1 is not shelved

मीडिया में फैल रही ऐसी खबरों पर हीरो नं. 1 के डायरेक्टर जगन शक्ति ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि टाइगर श्रॉफ के फैंस को ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। डायरेक्टर के अनुसार फिल्म हीरो नं. 1 बंद नहीं हुई है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। जगन शक्ति के अनुसार, 'हम फिल्म हीरो नं. 1 की शूटिंग इस साल जनवरी से शुरू करने वाले थे लेकिन टाइगर दूसरी फिल्म में बिजी थे। उन्हें उसकी डबिंग खत्म करनी थी और फिल्म का प्रमोशन करना था, जिस कारण हम इसे शुरू नहीं कर पाए। टाइगर जल्द ही अपने पहले का काम निपटा लेंगे और उसके बाद हम हीरो नं. 1 की शूटिंग शुरू करेंगे। हमें उम्मीद है कि फिल्म हीरो नं. 1 जुलाई के महीने तक फ्लोर पर आ जाएगी।'

End of Feed