Salman Khan की Tiger 3 के लिए शाहरुख खान ने दीं शूटिंग डेट्स, Pathaan बनकर मारेंगे एंट्री

Shah Rukh Khan to join Tiger 3 as Pathaan: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में सलमान खान टाइगर बनकर एंट्री मारेंगे। इसी के साथ यशराज बैनर के स्पाई वर्ल्ड की शुरुआत हो जाएगी। खबरें हैं कि सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान बनकर एंट्री मारेंगे, जिसके लिए वो अगले साल की शुरुआत में शूटिंग करेंगे।

Shah Rukh Khan to join Tiger 3 as Pathaan: टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट ने कुछ वक्त पहले अपने रीडर्स को इस बात की जानकारी दी थी कि आदित्य चोपड़ा अपने बैनर यशराज स्टूडियो के अंतर्गत बॉलीवुड का पहला स्पाई वर्ल्ड क्रिएट करने की सोच रहे हैं, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन नजर आएंगे। यशराज बैनर ने इन तीनों कलाकारों के साथ टाइगर, पठान और वॉर जैसी मेगा बजट फिल्में बनाई हैं, जिनको मिक्स करके ये दर्शकों को अलग तरह का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहता है। आदित्य चोपड़ा ने दर्शकों को सरप्राइज देने की शुरुआत पठान के साथ कर दी है, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। फिल्म पठान में सलमान खान टाइगर बनकर एंट्री मारेंगे, जिसके लिए उन्हों कुछ महीनों पहले शूटिंग की थी।

Salman Khan की Tiger 3 के लिए शाहरुख खान ने दीं शूटिंग डेट्स, Pathaan बनकर मारेंगे एंट्री

Salman Khan की Tiger 3 के लिए शाहरुख खान ने दीं शूटिंग डेट्स, Pathaan बनकर मारेंगे एंट्री

अगर लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान बनकर एंट्री मारेंगे। बताया जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में पठान को रिलीज करते ही शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 के लिए शूटिंग करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला से बात करते हुए बताया है, 'पठान रिलीज करते हुए शाहरुख खान सलमान खान के साथ टाइगर 3 के लिए शूटिंग करेंगे। आदित्य चोपड़ा के स्पाई वर्ल्ड में शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन के रास्ते इसी तरह से टकराते रहेंगे और ये तीनों कलाकार एक-दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। सलमान खान पठान के लिए शूटिंग कर चुके हैं और अगले साल की शुरुआत में शाहरुख खान टाइगर 3 के लिए शूटिंग करेंगे।'

End of Feed