Tiger 3 में सलमान खान की जान बचाने आएंगे Shah Rukh Khan, इमरान हाश्मी संग दो-दो हाथ करेगा पठान

Shah Rukh Khan in Tiger 3: बीते दिन सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का पहला टीजर रिलीज किया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें इमरान हाश्मी शाहरुख खान से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan in Tiger 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन एक्टर ने अपने अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया था। धमाकेदार टीजर देखने के बाद सलमान खान के फैंस फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। अब तक उस टीजर पर 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो गए हैं। ऐसे में अब फैंस ने टीजर में मेकर्स का सरप्राइज जान लिया है, जो काफी मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये सरप्राइज है क्या।

Tiger 3 में सलमान खान की जान बचाने आएंगे Shah Rukh Khan, इमरान हाश्मी संग दो-दो हाथ करेगा पठान

Shah Rukh Khan in Tiger 3: बीते दिन सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का पहला टीजर रिलीज किया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें इमरान हाश्मी शाहरुख खान से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

खबर आ रही थी की टाइगर 3 (Tiger 3) में सलमान खान (Salman Khan) के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। लेकिन टीजर में फैंस ने शाहरुख खान को देखा जो फिल्म के विलेन इमरान हाश्मी से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। उस सीन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। इससे अब साफ हो गया है की फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पठान बन एंट्री मारेंगे। इस बात से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है।

End of Feed