Yaariyan 2 Controversy: दिव्या कुमार खोसला (Divya Kumar Khosla) और पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) स्टारर यारियां 2 (Yaariyan 2) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब फिल्म के एक को लेक र बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यारियां के मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लग रहे हैं। फिल्म के आगे को लेकर ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह लोगों की धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने का काम कर रहा है। फिल्म के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोग इसपर जल्द से जल्द बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। सिख समुदाय के लोगों का मानना है कि इन गाने में किरपान गलत अंदाज से दिखाया गया है, जो उनके धर्म का मजाक बनाने का काम कर रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Yaariyan 2 controversy
यह भी पढ़ें- OM Shanti विजय आनंद की पत्नी सुषमा आनंद ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक कुर्सी से गिरकर हुई मौत
क्यों उठी फिल्म के Yaariyan 2 की मांग?
यारियां 2 का टीजर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जिस फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। कंटेट क्रिएटर हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आगामी हिंदी फिल्म यारियां 2 के नए गाने 'सौरे घर' में कृपाण के गलत चित्रण से बेहद निराश और चिंतित हूं। सिखों के लिए, कृपाण कोई फैशन एक्सेसरी या कहानी कहने का सहारा नहीं है, यह खालसा संप्रदाय में दीक्षित होने के बाद ही प्राप्त आस्था का प्रतीक है। एक साफ-सुथरे अभिनेता को कृपाण पहने हुए और शराब को बढ़ावा देते हुए दर्शाने वाले सीन दिल को ठेस पहुंचाने वाले हैं जो सिख धर्म के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं। इस मुद्दे की गंभीरता को समझें और फिल्म से इन असंवेदनशील सीन्स को हटाने पर विचार करें।'
