Ashutosh Rana संग इसलिए काम नहीं करती हैं पत्नी Renuka Shahane !! वजह जानकर होगी हैरानी

Renuka Shahane Never Work With Hubby Ashutosh Rana: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फेमस एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिरी उन्होंने आज तक अपने पति और एक्टर आशुतोष राणा के साथ किसी भी फिल्म में काम क्यों नहीं किया है।

Why Renuka Shahane Not Work With Hubby Ashutosh Rana: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रेणुका शहाणे ने अपनी एक्टिंग करियर और अब तक के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे ने यह भी खुलासा करते हुए बताया आखिर क्यों उन्होंने अपने पति आशुतोष राणा के साथ काम क्यों नहीं किया? यकीन महीने वजह जानकार आपको भी थोड़ी हैरानी जरूर होने वाली है।

Renuka Shahane and Ashutosh Rana

फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए जब रेणुका शहाणे से पूछा गया कि उन्होंने अपने पति आशुतोष राणा के साथ फिल्में में काम किया और उनका कैसा एक्सपीरियंस रहा। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया है। क्राइम पेट्रोल के एक प्रोमो को छोड़कर हम कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और खुशी है कि हम साथ हैं। अपने काम को लेकर हम अक्सर बहुत चीजों पर चर्चा करते हैं। आप कभी-कभी बहुत अकेले और बहुत कमजोर महसूस करते हैं। इसलिए आपके साथ एक साथी ऐसा भी होना चाहिए जो आपको समझे।

End of Feed