Sonakshi Sinha को बेगम बनाने के लिए जहीर ने यूं किया प्रपोज, झटके में मान गईं थीं शत्रुघन सिन्हा की लाडली

Zaheer Iqbal Proposal To Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi-Zaheer Marriage) ने इसी साल 23 जून को शादी की है। न सिर्फ दोनों की शादी पर दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत भी फिल्मी तरीके से हुई थी। आइए जानते है कैसे जहीर ने सोनाक्षी को प्रपोज किया था।

Zaheer Iqbal Marriage Proposal To Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इसी साल 23 जून को करीबी दोस्तों और परिवार के बीच सिविल मैरिज की है। शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर की एक लव स्टोरी भी रहीं है। कपल को कई इवेंट्स में साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया है। सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी के कई किस्से भी वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक किस्सा है लव प्रपोजल को लेकर। सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में लव प्रपोजल को लेकर खुलासा किया है। उन्होनें बताया है कि जहीर इकबाल ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage Proposal

जहीर ने सोनाक्षी को यूं किया प्रपोज

सोनाक्षी ने ब्राइड्स टुडे के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान अपने प्रपोजल के बारे में जानकारी देते हुए बताया की ये प्रपोजल उनके लिए सपने जैसा था। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ जब जहीर ने उन्हें नॉर्दर्न लाइट्स के बीच प्रपोज किया। सोनाक्षी के लिए ये लम्हा उनकी लाइफ का सबसे प्यारा मूमेंट बन गया है। सोनाक्षी ने कहा की जहीर बहुत रोमांटिक और फिल्मी हैं। वो हमेशा कुछ परफेक्ट डायलॉग्स और गानों से मूमेंट को और भी खास बना देते हैं। वहीं जहीर ने जवाब में सोनाक्षी को अपने बराबर ही रोमांटिक बताया।

End of Feed