'Don 3' में रणवीर सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं ये 2 बड़े सुपरस्टार !! नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

2 Actors Replace Ranveer Singh in Don 3: रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद फैन्स यह जानने के लिए बेताब है कि इस मूवी में अभिनेता को कौन रिप्लेस करेगा।

2 Actors Replace Ranveer Singh in Don 3: साल 2026 में एक तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दुनिया भर में की। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का 'डॉन 3' (Don 3) से बाहर होना इस साल का सबसे बड़ा विवाद बन गया है। रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। इतना ही नहीं निर्माताओं ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' से संपर्क किया और उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी किया। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के कहने पर उन्होंने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू किया। अभिनेता के फिल्म छोड़ने की वजह से निर्माताओं को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने इसकी भरपाई के लिए 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' से संपर्क किया। इन खबरों के बीच अब फैन्स यह जानने के लिए बेताब है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को कौन रिप्लेस करेगा?

2 Actors Replace Ranveer Singh in Don 3

रणवीर सिंह को रिप्लेस करेंगे ये 2 एक्टर्स (Pic Credit: Instagram)

ऋतिक रोशन को किया गया था एप्रोच?

'डॉन 3' से रणवीर सिंह के जब बाहर होने की खबरें सामने आई थी तो ऐसा सुनने में आया था कि मेकर्स ने ऋतिक रोशन से इस मूवी के लिए संपर्क किया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन डॉन का किरदार निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रही टेंशन के बीच ऋतिक रोशन को लेने का मन मेकर्स ने बनाया था। हालांकि एक स्टेटमेंट में ऋतिक रिशन ने 'डॉन 3' का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज कर दिया था। (इसे भी पढ़ें: 'Chunnari Chunnari' के रीमेक पर भड़के Abhijeet Bhattacharya, बोले 'वरुण कभी सलमान नहीं बन पाएगा...')

End of Feed