The Kerala Story Collection Day 6: थमने को तैयार नहीं अदा शर्मा की द केरला स्टोरी, देखें आंकड़े

The Kerala Story Collection Day 6: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Ada Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 68.86 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

The Kerala Story Collection Day 6: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा की नई फिल्म द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने पहले दिन से शानदार कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो 6 दिनों बाद भी जारी है। फिल्म ने अपने छठे दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स चौंक गए हैं। इस साल रिलीज हुई कई फिल्में 12 करोड़ की ओपनिंग नहीं ले पायी हैं, जबकि अदा शर्मा की द केरला स्टोरी छठे दिन 12 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने अपने 6 दिनों की कमाई से अपने खाते में कुल मिलाकर 68.86 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

The Kerala Story Collection Day 6

The Kerala Story Collection Day 6

क्यों इतनी अच्छी कमाई कर रही है द केरला स्टोरी

अगर आप सोच रहे हैं कि द केरला स्टोरी 6 दिनों बाद भी इतनी अच्छी कमाई क्यों कर रही है तो बता दें कि इसका एक मात्र कारण द केरला स्टोरी की कहानी है। फिल्म द केरला स्टोरी की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ला रही है। इसकी कहानी में दर्शकों को केरला में हिन्दुओं के खिलाफ चल रहे प्रपंच के बारे में जानकारी मिलती है, जिस कारण लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं।

End of Feed