The Kerala Story Box Office Collection: 200 करोड़ी बनी अदा शर्मा की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 23, 2023, 08:57 AM IST

The Kerala Story Box Office Collection day 18: 'द केरला स्टोरी' फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अदा शर्मा की फिल्म अब 200 करोड़ बन गई है, फिल्म ने रिलीज के 18 वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 200 करोड़ी बनी अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी।
  • द केरला स्टोरी ने जबरदस्त कमाई की है।
  • फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है।

The Kerala Story Box Office Collection day 18: 'द केरला स्टोरी' (The Kerala Story) फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म द केरला स्टोरी ने रिलीज के 18 वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। जब से द केरला स्टोरी का ट्रेलर सामने आया है, तभी से फिल्म विवादों में बनी हुई है। देश के कुछ राज्यों में फिल्म को बैन का भी सामना करना पड़ा है, बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। 'द केरला स्टोरी' मे कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब यह फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म बन गई है। आइए फिल्म के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

The Kerala Story Box Office Collection: 200 करोड़ी बनी अदा शर्मा की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

200 करोड़ी बनी अदा शर्मा की फिल्म

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरला स्टोरी' की कहानी, धर्मान्तरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाल रही है। फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरह मासूम लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर आतंकवाद की ओर ढकेला जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 18वें दिन फिल्म की कमाई में कुछ कमी देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 205.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

End of Feed