The Bhootnii Vs Raid 2: 'रेड 2' से भिड़ेगी 'द भूतनी', नई रिलीज डेट के साथ संजय दत्त ने अजय देवगन को दी खुली चुनौती

Sanjay Dutt film The Bhootnii New Release date: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'द भूतनी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा कि फिल्म अब 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

The Bhootnii New Release date: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की फिल्म 'द भूतनी' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद ही कई लोगों ने फिल्म को फर्स्ट डे ही देखने का मन बना लिया था। जानकारी के मुताबिक फिल्म में संजय दत्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। तो वहीं मौनी रॉय भूतनी बनकर तांडव मचाएगी। इस बीच फिल्म भूतनी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें मूवी की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। आइए नजर जानते हैं इस रिपोर्ट पर..

the bhootni raid

इस दिन रिलीज होगी संजय दत्त की द भूतनी

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर बताया है कि संजय दत्त की फिल्म द भूतनी अब 1 मई को रिलीज होने वाली है। पहले ये फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स कार्य को पूरा करने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया है। बता दें कि 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग देखने को मिलेगी।

End of Feed