Ranbir Kapoor's is in Trouble: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का हालिया रिलीज हुआ वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' खूब चर्चा में है। इस सीरीज में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े एक्टर्स का कैमियो नजर आया, जिसमें से एक रणबीर कपूर भी थे। इस सीरीज में एक ऐसा सीन है, जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। रणबीर कपूर के एक कैमियो सीन में अभिनेता बिना किसी स्वास्थ्य चेतावनी के ई-सिगरेट (वेप) पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीन को बिना चेतावनी के दिखाने जाने पर ह्यूमन राइट्स कमीशन ने रणबीर कपूर को लताड़ लगाई है।
Image Source: Instagram/ranbir__kapoor82/
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन में शिकायत की गई कि वैपिंग को बिना चेतावनी दिखाने से यंग जनरेशन पर गलत असर पड़ सकता है। कमीशन ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कंटेंट को तुरंत बंद करने को कहा है। साथ ही, मुंबई पुलिस कमिश्नर से रणबीर कपूर, सीरीज के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ 2019 के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट्स कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा।
रणबीर कपूर को विवाद में फंसता देख उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये दावा किया था कि उन्होंने शराब और सिगरेट से दूरी बना ली है। हालांकि आर्यन खान की सीरीज में वो वैपिंग करते नजर आए हैं। रणबीर कपूर का ये रूप देख लोग दंग रह गए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आने वाले दिनों फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा।
