Rajinikanth की Thalaivar 170 में हुई Pushpa 2 के इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम

Fahadh Faasil joins Thalaivar 170: रजनीकांत (Rajinikanth) की आखिरी रिलीज मूवी जेलर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। जेलर की रिलीज के बाद से ही रजनीकांत अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए कमर कस रहे हैं। रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवर 170 की बात करें तो इसमें पुष्पा 2 (Pushpa 2) स्टार फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की एंट्री हो गई है।

Fahadh Faasil joins Thalaivar 170: साल 2023 उम्रदराज एक्टर्स के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस साल सनी देओल और शाहरुख खान जैसे उम्रदराज अभिनेताओं ने तहलका मचाया है। इस लिस्ट में रजनीकांत का नाम भी शामिल है, जिनकी जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर रुपये कूटे हैं। इन दिनों रजनीकांत अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसकी कास्टिंग चल रही है। रजनीकांत की थलाइवर 170 को लेकर सामने आई लेटेस्ट खबर की मानें तो इस फिल्म में पुष्पा 2 के धांसू एक्टर फहाद फासिल की एंट्री हो गई है। थलाइवर 170 में फहाद फासिल थलाइवा के साथ एक्टिंग करते दिखेंगे। फिल्म थलाइवा का निर्माण कर रही कम्पनी लाइका ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में फहाद फासिल का स्वागत करते हुए लिखा गया है, 'हम फहाद फासिल का थलाइवर 170 में स्वागत करते हैं। फहाद फासिल वर्सेटाइल एक्टर हैं।'

Rajinikanth की Thalaivar 170 में हुई Pushpa 2 के इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम

Rajinikanth की Thalaivar 170 में हुई Pushpa 2 के इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम

फिल्म थलाइवर 170 हर दिन बड़ी होती जा रही है। इस फिल्म के साथ लगातार बड़े-बड़े अभिनेताओं के नाम जुड़ रहे हैं। रजनीकांत और फहाद फासिल के अलावा इस मूवी में राणा दग्गुबाति भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। राणा दग्गुबाति के नाम का ऐलान भी कुछ वक्त पहले ही हुआ है। रजनीकांत की अपकमिंग थलाइवर 170 की बात करें तो इसकी कहानी इमोशनल होने वाली है, जिसमें दर्शकों को अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा।

End of Feed