टैरेंस लुईस पर लगा था नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप, कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 04:01 PM IST

Terence Lewis Reacts on Viral Video with Nora Fatehi: नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने वाले वीडियो पर टैरेंस लुईस ने अब रिएक्ट किया है। कोरियोग्राफर टैरेंस ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Terence Lewis Reacts on Viral Video with Nora Fatehi: कोरियोग्राफर टैरेंस लुइस (Terence Lewis) एक बार फिर चर्चा में हैं। टैरेंस (Terence) ने एक साल पुराने वायरल वीडियो पर एक बार फिर रिएक्ट किया है जिसमें उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नोरा फतेही ( Nora Fatehi) को गलत तरीके से छुआ था। ये वीडियो पिछले साल शो इंडियाज बेस्ट डांसर से सेट से वायरल हुआ हुआ था। वायरल वीडियो में लोगों ने आरोप लगाया था कि टैरेंस ने नोरा का गलत तरीके से छुआ है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

terence and nora

terence and nora (image: instagram)

टैरेंस ने इस वीडियो पर दी सफाई

टैरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर उस वीडियो के बारे में बात की। टैरेंस ने कहा कि ये सिंपल सिचुएशन थी। उस एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आने वाले थे। गीता कपूर को लगा कि हमें उनका वेलकम अच्छे से करना चाहिए। उस हफ्ते मलाइका अरोड़ा को कोविड हुआ था, इसलिए उस एपिसोड को जज करने के लिए मलाइका की जगह नोरा आई थी।

End of Feed