Kriti Sanon Enter in Tere Ishk Mein: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) को हाल ही में फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया है। इस फिल्म में कृति सेनॉन के साथ लीड रोल में 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल नजर आई थीं। इस बात में कोई शक नहीं कि कृति सेनॉन के बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उनके साथ कोई भी काम करने के लिए बेताब रहता है। कृति सेनॉन को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि उन्हें आनंद एल राय (Anand L Rai) की नई फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) मिल गई है।
आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए कृति सेनॉन को फाइनल कर लिया गया है। इस मूवी कृति सेनॉन को साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ देखा जाएगा। कृति सेनॉन और धनुष को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। कई लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आनंद एल राय के निर्देशन में यह जोड़ी अपने किरदारों को कैसे जीवंत बनाती है। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) का निर्माण येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। हिमांशु शर्मा और नीरज यादव इस फिल्म के राइटर हैं। कृति सेनॉन को आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में देखा गया था, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में तब्बू और करीना कपूर को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे। फिल्म में कृति सेनॉन ने दिव्या राणा का रोल प्ले किया था।
