Kriti Sanon Entry in Tere Ishk Mein: अभिनेता धनुष( Dhanush) एक बार फिर से राँझना बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में की घोषणा हो गई है। फिल्म अनाउन्स होते ही फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है कि अब धनुष इस बार कैसा किरदार करने वाले हैं। इसी के साथ अब फिल्म की हीरोइन कौन होगी इससे भी पर्दा उठ गया है। मेकर्स ने फिल्म की एक्ट्रेस का खुलासा कर दिया है वह कोई और नहीं बल्कि कृति सेनन( Kriti Sanon) होगी, जो फिल्म में धनुष के साथ रोमांस करती नजर आएगी।
तेरे इश्क में धनुष संग इश्क लड़ाएगी कृति सेनन
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म में कृति सेनन की एंट्री हो गई है। बीती रात जारी हुई फिल्म की क्लिप के अंत में एक्ट्रेस की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि धनुष के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है। अब इस बेताबी से पर्दा हटाते हुए निर्माताओं ने कृति सेनन की एक क्लिप शेयर की है जो फिल्म से जुड़ी हुई है। क्लिप में देखा जा सकता है कैसे कृति सेनन हाथ में तेल की बोतल लेकर आती है और सारा का सारा तेल अपने ऊपर डाल लेती है। फिर एक सिगरेट जलाती है और आग लगा देती है। यह देखने में बहुत उत्साहित लग रहा है।
फिल्म में कृति सेनन का नाम मुक्ति है वहीं धनुष का नाम शंकर है। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है, ए.आर रहमान ने इसे म्यूजिक दिया है और भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है।
