Tere Ishk Mein: सेंसर बोर्ड ने दिखाई 'तेरे इश्क में' को हरी झंडी, जीरो कट्स के साथ पास हुई धनुष-कृति की फिल्म

Tere Ishk Mein Update: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि मूवी को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Tere Ishk Mein Update: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाले एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग क्रेजी हो गए। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग ये मान रहे है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। इस बीच धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर एक नया अपडे सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है।

tere ishk mein poster

pic credit- Tere Ishk Mein poster

सेंसर बोर्ड से पास हुई तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है और कोई भी सीन काटने की जरूरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डायलॉग में एक शब्द बदला गया, बाकी मूवी में कोई कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 49 मिनट है, जो इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। सर्टिफिकेट 24 नवंबर को मिला और अब एडवांस बुकिंग भी तेजी से बढ़ रही है। धनुष और आनंद एल राय की जोड़ी पहले रांझणा और अतरंगी रे में हिट दे चुकी है, इसलिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

End of Feed