जाह्नवी कपूर की देवरानी बनेंगी तारा सुतारिया? वीर पहाड़िया संग 'इटली' में बिता रही हैं क्वालिटी टाइम

Tara Sutaria Veer Pahariya Italy Vacation: बॉलीवुड एक्टर्स तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर इटली वेकेशन की तस्वीरें शेयर कि जिसमें दोनों के साथ होने का सबूत फैंस को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए फोटो।

Tara Sutaria Veer Pahariya Italy Vacation: बॉलीवुड दुनिया के कलाकारों की डेटिंग खबरें आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। कई स्टार्स के ब्रेकअप हो जाते हैं तो कई लिंक खबरों ने दर्शकों को एंटेरटेन किया होता है। एक्ट्रेस तारा सुतारिया का जब से आदर जैन संग ब्रेकअप हुआ तभी से उनका नाम किसी ना किसी सेलेब्स संग जुड़ता रहता है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि तारा एक्टर वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। ये रुमर्स तब उड़ने लगे जब दोनों को इटली वेकेशन पर साथ देखा लेकिन कैसे जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Tara Sutaria Veer Pahariya Italy Vacation

फिल्म 'स्काई फोर्स' (Sky Force) से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर इटली वेकेशन की तस्वीर शेयर की। लोगों की शक यकीन में तब बदला जब दोनों की बोट एक जैसी नजर आई। बस फिर ये साफ हो गया कि तारा और वीर एक साथ रिलेशन में हैं। ऐसे में तारा के फैंस काफी खुश हुए कि आखिर वो आदार जैन को भूल आगे बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ वीर पहाड़िया और तारा एक साथ रैंप वाक भी कर चुके हैं। रैंप पर दोनों की केमिस्ट्री से सभी काफी इंप्रेस हुए थे।

End of Feed