Tara Sutaria-Veer Pahariya exchanged kisses: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया इंडस्ट्री के नए कपल बन गए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह लगतार दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों एक्टर्स ने में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। बीते दिन तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एयरपोर्ट पर भी साथ में स्पॉट किया गया था। अब सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक इवेंट से वीडियो वायरल हो रहा है। इस इवेंट के दौरान रैंप वॉक करते हुए तारा सुतारिया ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दी है।
Pics Credit: Google
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक रोमांटिक पल कैमरे में कैद हो गया है। इस इवेंट के दौरान दोनों को एक-दूसर को किस एक्सचेंज करते हुए देखा गया। तारा सुतारिया ने भी पब्लिक में वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दी। बता दें दिल्ली में हुए एक फैशन इवेंट में तारा सुतारिया ने रैंप वॉक कर महफिल लूटी। तारा सुतारिया आइवरी-गोल्ड कॉर्सेट गाउन में रैंप वॉक करते हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। इस गाउन में एक भारी-भरकम एम्बेलिश्ड चोली और एक फ्लेयर्ड लेस स्कर्ट थी।
रैंप वॉक करते हुए तारा ने न्यूड मेकअप और एक बोल्ड डायमंड नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वीडियो में आप देख सकते हैं वीर पहाड़िया दर्शकों के साथ बैठे नजर आए। फैन्स अब उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। जब तारा सुतारिया से डायरेक्ट पूछा गया कि क्या वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'माफी मांगती हूं अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी।'
