बेवफाई का दर्द भूल दुबारा दिल लगाने के लिए तैयार हुई Tara Sutaria!! इस रैपर से भिड़ा टाका

Tara Sutaria Dating Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो किसी रैपर को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी ने एक रियलिटी शो के दौरान किया। यहां जानिए उस फेमस रैपर का नाम।

Tara Sutaria Dating Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। आदर जैन संग ब्रेकअप के बाद तारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के उपर ध्यान देने लगी। कुछ महीने पहले आदर जैन ने एक्ट्रेस की बेस्टफ्रेंड आलेखा आडवाणी संग शादी की थी और इस दौरान तारा संग अपने रिश्ते को टाइम पास बताया था। अब हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने तारा सुतारिया की लव लाइफ की पोल पट्टी खोल दी लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Tara Sutaria Dating Badshah

इंडियन आइडेल 15 (Indian Idol) के सेट से एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा (Shilpa Shetty) शेट्टी बादशाह की टांग खींचती हुई नजर आई। शिल्पा कहती हैं 'बादशाह (Badshah) मैंने सुना है कि दिन में भी तारे देख रहे हैं आप। तारा देख रहे हैं आप। अरे, 90 के दशक का दौर हम लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं, एक गाना याद आया मुझे खास तौर पर सिर्फ आप के लिए। 'टन टना टन टन टन तारा। चलती है क्या 9 से' 12?' यहीं गाना गा रहे हैं ना आप लाल क्यों हो गए हो?" बस फिर ये सुन बादशाह शर्मा गए तो मिकका सिंह हैरान रह गए।

End of Feed