Tapsee Pannu and Mathias Boe Wedding Video Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए (Tapsee Pannu and Mathias Boe Wedding) संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी का पहला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें एक्ट्रेस नाचती हुई नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू ने अभी तक अपनी शादी से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, न ही कोई फोटो और न ही कोई वीडियो। उन्होंने तो अभी तक ये भी नहीं बताया है कि वह शादी कर चुकी हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बीते काफी समय से यह खबरें सामने आ रही हैं।
Tapsee Pannu and Mathias Boe First Wedding Video Leaked
यह भी पढ़ें- Yodha की विफलता पर Rashi Khanna ने दिया दो टूक जवाब, कहा- दर्शकों को सिनेमा तक लाना सबसे बड़ी चुनौती
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग वीडियो
इस बीच अब आखिरकार तापसी पन्नू का वेडिंग लुक या कहें पहला वेडिंग वीडियो अब सामने आ गया है, जो एक्ट्रेस ने खुद शेयर नहीं किया बल्कि सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्टेज पर जाते हुए नाचती नजर आ रही हैं, और उनके पति मैथियान बोए घोड़ी पर सवार होने की जगह साइकल पर बैठए नजर आ रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
तापसी पन्नू ने शादी पर पहना सूट
इस वायरल वीडियो में तापसी पन्नू अपनी शादी में नारंगी रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं मैथियास बोए भी घोड़ी की जगह साइकल पर बैठे नजर आ रहे हैं। अब फैंस भी उम्मीद जता रहे हैं कि तापसी पन्नू भी जल्द ही अपनी शादी के फोटोज आधिकारिक तौर पर शेयर कर सकती हैं।
