स्टेज 4 कैंसर से लड़ रही हैं तनिष्ठा चटर्जी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Tannishtha Chatterjee Latest Post: एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। तनिष्ठा चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए तनिष्ठा चटर्जी ने बताया है कि वो स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Tannishtha Chatterjee Latest Post: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्हें कैंसर हुआ है। बीते साल टीवी अदाकारा हिना खान ने बताया था कि उन्हें कैंसर हो गया है। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी का नाम जुड़ गया है। तनिष्ठा चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। तनिष्ठा चटर्जी ने बताया है कि वो इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। आइए नजर डालते है तनिष्ठा चटर्जी के पोस्ट पर...

Tannishtha Chatterjee

Pic Credit- Tannishtha Chatterjee (instagram)

तनिष्ठा चटर्जी का छलका दर्द

एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही हैं। तनिष्ठा चटर्जी ने लिखा, 'ये 8 महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे। मेरे पिता को कैंसर ने छीन लिया, और 8 महीने पहले मुझे स्टेज 4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला। लेकिन यह पोस्ट दर्द की नहीं, बल्कि प्यार और ताकत के बारे में है। मेरे पास मेरी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी हैं, जो पूरी तरह मुझ पर निर्भर हैं। सबसे बुरे पलों में मुझे एक खास तरह का प्यार मिला, जो हमेशा साथ देता है और कभी अकेला नहीं छोड़ता।'

End of Feed