Tamannaah Bhatia in No Entry 2: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री (No Entry) का सीक्वल यानी नो एंट्री 2 (No Entry 2) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। कुछ महीनों पहले इस फिल्म में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई थी। जिसके बाद ठंडे बस्ते में जा चुकी ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थी। अब फिल्म नो एंट्री 2 में बॉलीवुड की दो हसीनाओं की एंट्री होने जा रही है। इसमें से एक का नाम पक्का माना जा रहा है, तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस से अभी बात चल रही है।
'नो एंट्री 2' में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया
डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म 'नो एंट्री 2' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बॉलीवुड की इस कॉमेडी फिल्म में बॉलीवुड की इस कॉमेडी फिल्म में अब दो नई हसीनाओं की एंट्री होने वाली है। Peepingmoon की रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को नो एंट्री 2 (No Entry 2) में एक अहम रोल मिला है। तमन्ना भाटिया का किरदार एक्ट्रेस बिपाशा बसु के रोल जैसा होने वाला है। वहीं, अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) से भी मेकर्स ने बात की है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म नो एंट्री 2 के मेकर्स ने अभी तक तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी की एंट्री पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी से पहले भी कई स्टार्स का नाम फिल्म से जुड़ चुका है। इसमें से कुछ नाम ऐसे हैं जिनको अब पक्का माना जा रहा है। इस फिल्म में आपको वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लीड रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म नो एंट्री 2 में तमन्ना भाटिया की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताए।
