एकता कपूर को मिली रागिनी एमएमएस 3 की हीरोइन, अपनी अदाओं के जादू से फंसा चुकी है लाखों दिल

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3: एकता कपूर(Ekta Kapoor) रागिनी एमएमएस का पार्ट 3 (Ragini MMS 3)लेकर आ रही है। इसके लिए उन्होंने अपनी हीरोइन भी सिलेक्ट कर ली है। जिसका नाम सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की पूरी तैयारी है।

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3: एकता कपूर ( Ekta Kapoor) के हॉरर यूनिवर्स की फिल्म रागिनी एमएमएस( Ragini mms) अपने पहले दोनों पार्ट्स से सुर्खियां बटौर चुकी है। फिल्म के दोनों ही पार्ट फैंस को काफी पसंद आए थे। अब मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट बनाने का प्लान बनाया है। एकता कपूर ने तीसरे पार्ट के लिए अपनी हीरोइन साइन कर ली है। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी को लेकर तमन्ना भाटिया से बात चल रही है। अगर ऐसा होता है तो तमन्ना के फैंस के लिए यह बेहद मजेदार होने वाला है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3

IMAGE SOURCE: EKTA KAPOOR INSTAGRAM

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर पिछले कुछ समय से रागिनी एमएमएस का तीसरा पार्ट बनाना चाहती थीं और उन्होंने इस तीसरे पार्ट को पूरा करने के लिए कई विचारों पर विचार-विमर्श किया है। आखिरकार उन्हें एक ऐसा विषय मिल गया है जो न केवल रागिनी एमएमएस की दुनिया में घुल-मिल जाता है, बल्कि एक नए जॉनर में रीब्रांडिंग की संभावना के साथ इसे एक नए स्तर पर ले जाता है। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की पूरी तैयारी है।

End of Feed