₹65,500 की साड़ी पहन Sadhguru से मिलने पहुंचीं Tamannaah Bhatia, लिली-पारिजात के फूलों ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2026, 06:42 PM IST

Tamannaah Bhatia New Saree Look: तमन्ना भाटिया हाल ही में सद्गुरु से मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान उनका साड़ी वाला लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Tamannaah Bhatia New Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है, तो कभी साड़ी में उनका देसी लुक फैंस का ध्यान खींच लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु (Sadhguru) से मुलाकात करने पहुंचीं। इस खास मौके पर उनके साथ फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) भी मौजूद थे। तीनों एक खास कार्यक्रम का हिस्सा बने, जहां सद्गुरु की फोटोग्राफी बुक को लेकर बातचीत हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद तमन्ना का लुक सोशल मीडिया पर छा गया। उन्होंने इस मौके के लिए ऐसा आउटफिट चुना था, जिसमें पारंपरिक अंदाज के साथ खूबसूरत डिजाइन और बारीक कारीगरी देखने को मिली।

Tamannaah Bhatia New Saree Look

तमन्ना भाटिया की खूबसूरत साड़ी की कीमत सुन रह जाएंगे हैरान, सद्गुरु से उम्र और खूबसूरती पर की बात (Image Source: Tamannaah Bhatia Instagram)

लिली और पारिजात के फूलों से सजी थी साड़ी

तमन्ना ने इस खास कार्यक्रम के लिए फैशन ब्रांड पिचिका (Picchika) की हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर गुलाबी लिली और सफेद पारिजात के फूलों की हैंडप्रिंटिंग की गई थी। इटैलियन प्योर सिल्क ऑर्गेंजा से बनी इस साड़ी पर मोतियों की बारीक डिटेलिंग और फूलों की डंडियों पर गोल्ड गोटा वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कोटा सिल्क का साइड दुपट्टा भी कैरी किया था, जिस पर भी फूलों की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी। इस साड़ी की कीमत 65,500 रुपये बताई जा रही है। तमन्ना ने अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं रखा और साड़ी के साथ अपने ही जूलरी ब्रांड तमन्ना फाइन जूलरी (Tamannaah Fine Jewellery) का नेकलेस, ईयररिंग्स और गोल्ड बैंगल्स पहने। हल्का मेकअप और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

चर्चा में रहा था अफेयर

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने इस लुक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का अफेयर काफी चर्चा में रहा था, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। तमन्ना भाटिया के इस लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed