तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने कम समय में ही बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस को चिंता हो रही है साथ ही लोगों के व्यवहार पर गुस्सा आ रहा है।
Tamannaah Bhatia
हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड नाइट में शामिल होने पहुंची थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में हिट ट्रैक आज की रात, चिकनी चमेली और जैसे बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। वही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें तमन्ना को इवेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया और फोटो खिंचवाने के लिए फैंस ने उन्हें घेर लिया। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वो उनकंफर्टबले फील कर रही हैं। फैंस ने उन्हें सेल्फी लेने के कारण भीड़ में घेर लिया था।
लोगों को आया गुस्सा
इस दौरान तमन्ना भाटिया ने गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्रालेट और ग्रीन स्कर्ट कैरी किया था, जिसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद एक ने कहा-"उनकी सिक्योरिटी कहां है?" दूसरे ने लिखा, "वो उनकंफर्टबले हो रही है भाई, समझे नहीं तुमलोग।" तीसरे ने लिखा-"वो कितना उनकंफर्टबले महसूस कर रही है।"
इस फिल्म में आई थी नजर
तमन्ना हाल ही में तेलुगु फिल्म ओडेला 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा भी लीड रोल में दिखाई दे रहे थे। ओडेला 2 का प्रीमियर ओटीटी पर हुआ और वो अभी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
