Raha Kapoor को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan ने ऐसे दी जानकारी

Taimur wants to meet Raha: एक सूत्र के अनुसार करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान को राहा के जन्म की जानकारी दे दी है। तैमूर अपनी छोटी सी बहन से मिलने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने की इजाजत अभी किसी को नहीं है, जल्द ही परिवार के लोग राहा से मिलेंगे।

Taimur wants to meet Raha: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बर्फी बॉय उर्फ रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले ही नन्ही सी परी के पिता बने हैं। अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल में ही अपनी बेटी को जन्म दिया, जिससे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का परिवार पूरा हो गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी इन दिनों घर पर ही आराम कर रही है और जल्द ही परिवारवाले उससे मिलने के लिए पहुंचेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी से मिलने का इंतजार तैमूर अली खान भी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी नन्ही सी बहन को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं। जब से उनकी मां करीना (Kareena Kapoor Khan) ने राहा (Raha Kapoor) के जन्म की जानकारी तैमूर को दी है, तब से ही वो अपनी छोटी बहन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Raha Kapoor को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan ने ऐसे दी जानकारी

बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि जब राहा का जन्म हुआ था तब करीना ने अपने बेटे को इस बात की जानकारी दी थी। सूत्र के अनुसार, 'जिस दिन राहा का जन्म हुआ था, उस दिन करीना ने तैमूर से कहा कि अब उनकी एक और छोटी बहन आ गई है। अब तैमूर को एक और बहन की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। तैमूर यह बात सुनने के बाद काफी उत्साहित हो गए और उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। तैमूर अपनी छोटी सी बहन को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं।'

End of Feed