Taapsee Pannu पति Mathias Boe संग शादीशुदा जिंदगी कर रही हैं एन्जॉय, कहा 'समय नहीं बर्बाद करना'...

Taapsee Pannu Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। अब हाल ही में उन्होंने शादी के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है, आईए जानते हैं शादी कर उनकी जिंदगी कैसी बीत रही है।

Taapsee Pannu Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे वरस्टाइल एक्ट्रेस तापसी पन्नू आजकल अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। भले ही एक्ट्रेस ने सभी के सामने अभी तक अपनी शादी की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन तमाम वेन्यू से वीडियो और तस्वीर लीक हो गई है। इसी के साथ हाल ही में तापसी ने शादी के बाद पहला इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया की उनकी जिंदगी अब कैसी बीत रही है शादी के बाद। साथ ही बड़ा स्टार ना बनने पर उनके क्या महसूस होता है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए एक्ट्रेस का क्या कहना था।

Taapsee Pannu Interview

elle को इंटरव्यू देते हुए तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कहा की इस समय पर मुझे लगता है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ काफी हद तक मेरे समय के मूल्य से प्रेरित हैं। मैं इस बात का ध्यान रखती हूं किसी भी प्रोजेक्ट साइन करने से पहले की वह समय के लायक है या नहीं, क्यूंकी मुझे अपनी पर्सनल लाइफ भी इन्जॉय करनी है। ऐसे में मैं अब से कई सालों तक अपनी फिल्मोग्राफी को समेट कर रखना पसंद करूंगी। इसलिए, मैं ऐसी किसी प्रोजेक्ट में समय इन्वेस्ट नहीं करना चाहती जो अच्छा पर्फॉर्म नहीं कर पाएगी आगे।

End of Feed