Taali First Look: किन्नर बनकर पर्दे पर आएंगी सुष्मिता सेन, जानें कौन है वो ट्रांसजेंडर जिसका निभाने जा रहीं रोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:08 AM IST

Taali First Look: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने ओटीटी पर आर्या वेबसीरीज से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वह किन्नर बनकर छा जाने को तैयार हैं। उनकी नई सीरीज ताली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Taali First Look: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने ओटीटी पर आर्या वेबसीरीज से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वह किन्नर बनकर छा जाने को तैयार हैं। उनकी नई सीरीज ताली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सुष्मिता सेन ने इस सीरीज से अपना लुक साझा कर दिया है जिसमें वह ताली बजाती नजर आ रही हैं। यह वेबसीरीज एक किन्नर की असल जिंदगी पर आधारित है। सुष्मिता सेन ने अपना लुक साझा करते हुए लिखा- ताली- बजाऊँगी नहीं, बजवाऊँगी !

Taali First Look: किन्नर बनकर पर्दे पर आएंगी सुष्मिता सेन, जानें कौन है वो ट्रांसजेंडर जिसका निभाने जा रहीं रोल

श्रीगौरी सावंत का निभाएंगी रोल

सुष्मिता सेन की यह सीरीज श्रीगौरी सावंत की बायोपिक है जिसमें वह उनका रोल निभाने जा रही हैं। श्री गौरी सावंत मुंबई से एक ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह मुख्य रूप से अपने सह-ट्रांसजेंडर नागरिक अधिकारों, एड्स रोगियों, जानवरों और परित्यक्त लड़की बच्चों के लिए काम करती हैं। वह HIV/AIDS मानवाधिकार क्षेत्र और यौन अल्पसंख्यक की निदेशक हैं और Sai Savli Foundation ट्रस्टियों के भी निदेशक हैं।

End of Feed