दिलजीत दोसांझ पर टी-सीरीज ने नहीं लगाया कोई बैन, 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बने रहेंगे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 7, 2025, 10:50 AM IST

Diljit Dosanjh T-Series Ban Update: एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) की कास्टिंग के बाद से विवादों में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक राहत भरी मीडिया रिपोर्ट सामने आई है।

Diljit Dosanjh T-Series Ban Update: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। जिसकी वजह फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) की कास्टिंग है। इसके बाद से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का ऐलान किया। जिसके बाद एक्टर को अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) से हटाने की मांग भी की गई। इसके बाद खबरें सामने आई कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म से नहीं हटाया जा रहा है लेकिन टी-सीरीज एक्टर को आगे के बैन कर दिया है। अब इन सब के बाद एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसमें इन सब खबरों फर्जी बताया गया है।

Diljit Dosanjh T-Series Ban Update

दिलजीत दोसांझ को टी-सीरीज नहीं किया बैन

दिलजीत दोसांझ को लेकर अभी हाल ही में खबर आई थी एक्टर को टी-सीरीज ने लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया है। लेकिन इसी बीच Bollywood Hungama की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने दिलजीत दोसांझ पर न कोई बैन लगाया है, न कोई ब्लैकलिस्ट किया है, इतना ही नहीं एक्टर फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा बने रहेंगे। खबर में ये बताया गया है कि भूषण कुमार ने कभी दिलजीत दोसांझ के बैन को लेकर फॉर्मल या नॉन फार्मल बातचीत में भी चर्चा नहीं की है। इस खबर ने अभी तक की उड़ रही सभी अफवाहों की हवा निकाल दी है।

End of Feed