Swara Bhaskar ने ट्रोलर्स के मुंह पर मारा तमाचा, कपड़ों पर कॉमेंट करने वालों की बोलती की बंद

Swara Bhaskar Slams on Trolls: लोगों ने स्वरा के पहनावे बढ़े वजन और उनकी लाइफस्टाइल पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया था। कमेंट्स से परेशान होकर स्वरा भास्कर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे नहीं पता शादी के बाद मेरे कपड़ों की चॉइस एक बड़ी बहस बन जाएगी

Swara Bhaskar Slams on Trolls: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर( Swara Bhaskar) आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। कुछ दिन पहले स्वरा भास्कर ने मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ तस्वीर साझा की थी जिसके बाद उनकी ये तस्वीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। लोगों ने स्वरा के पहनावे बढ़े वजन और उनकी लाइफस्टाइल पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकार अब स्वरा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Swara Bhaskar Slams on Trolls

कमेंट्स से परेशान होकर स्वरा भास्कर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे नहीं पता शादी के बाद मेरे कपड़ों की चॉइस एक बड़ी बहस बन जाएगी। हर कोई मेरे कपड़ों पर मेरे रहने के स्टाइल पर ऐसे राय रख रहा है जैसे ये कोई अहम मुद्दा है। यहां शादी के बाद की मेरी कुछ और तस्वीरें हैं, ताकि संघी कीड़ों को उनके गोबर के लिए और चारा मिल सके मुझे खेद है मेरे पति फ़हाद अहमद रूढ़िवादी मुस्लिम पति के आपके स्टीरियोटाइप में फिट नहीं बैठता।

End of Feed