Sushmita-Rohman working out together: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन को लेकर कुछ दिनों पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि उनका बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लम्बे वक्त तक एक साथ थे और फैंस को लगने लगा था कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस इस बार शादी कर लेगी। फैंस की खुशियों पर उस वक्त पानी फिर गया जब रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने अलग होने का फैसला किया। इन दोनों के ब्रेकअप से फैंस काफी निराश हो गए।
Rohman Shawl संग एक्सरसाइज करती दिखी Sushmita Sen
रोहमन शॉल के साथ अलग होने के बाद सुष्मिता सेन की एक तस्वीर ललित मोदी के साथ वायरल हुई। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया था। हालांकि जल्द ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी की खबर दब गई क्योंकि दोनों में से किसी ने इस तस्वीर पर कोई बयान नहीं दिया था। इसके बाद से ही सुष्मिता सेन के फैंस इंतजार कर रहे थे कि अदाकारा अब किसे अपना हमसफर चुनेगी?
सुष्मिता सेन के फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि अदाकारा की जिंदगी में एक बार फिर से रोहमन शॉल की एंट्री हो गई है। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो रोहमन शॉल के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। सुष्मिता सेन का लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस बोल रहे हैं कि इन दोनों का फिर से पैचअप हो गया है।
सुष्मिता सेन के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं:
जब से अदाकारा सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, तब से फैंस लगातार उस पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'क्या बात है... इन दोनों का प्यार सच्चा है इसीलिए ये दोबारा साथ आ गए हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'चलो इन दोनों का पैचअप हो गया है, ये अच्छी बात है।'
