Sushant Singh Rajput Last Video: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है। बीते दिनों कूपर अस्पताल से वॉर्ड बॉय ने मीडिया के सामने आकर यह दावा किया कि एक्टर ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। वॉर्ड बॉय के अनुसार, जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अस्पताल पहुंचे तब उनकी आंख के पास चोट थी और कुछ हड्डियां भी टूटी हुई थीं। कूपर अस्पताल का वॉर्ड बॉय के इस खुलासे ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इसी दौरान दिशा सालियान का केस भी दोबारा खुल गया है, जिस कारण सुशांत सिंह राजपूत का नाम हर ओर छाया हुआ है। इन सारी खबरों के बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत इस वीडियो में बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की ये वीडियो उनकी मौत से कुछ समय पहले की है। लोग सुशांत सिंह राजपूत की हालत देखकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कोस रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक्ट्रेस की वजह से सुशांत की ऐसी हालत हो गई थी।
मौत से पहले ऐसी हो गई थी Sushnat Singh Rajput की हालत
सुशांत सिंह राजपूत की ये वीडियो रिया चक्रवर्ती ने ही शूट की है, जब दोनों साथ थे। लोग सुशांत को देखकर उन पर तरस खा रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक्टर की ऐसी हालत का दोष एक्ट्रेस को दे रहे हैं। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत काफी बीमार दिख रहे हैं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही है। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा है, 'क्या हालत कर दी थी यार सुशांत की... ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है... मुझे बहुत दुख हुआ ये देखकर...।' दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मुझे नहीं पता है कि मैं यह वीडियो देखने के बाद हेल्पलैस क्यों फील कर रहा हूं। मैं सुशांत की आंखों में दर्द देख पा रहा हूं।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का ब्रेकअप, एक्टर की मौत से कुछ दिनों पहले हो गया था। कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दोष लिया चक्रवर्ती को देते हैं। लोगों का कहना है कि रिया की वजह से सुशांत सिंह राजपूत इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। लोगों के दावों के बीच पुलिस ने अपनी जांच की, जिसके अनुसार एक्टर ने आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि एक्टर ने अपनी जान खुद ली थी।
