धुरंधर के रहमान डकैत के स्टेप्स को सूर्यकुमार यादव ने किया कॉपी, लोग बोले- 'मूवी में कब डेब्यू कर रहे...'

Suryakumar Yadav Video: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के बाद एक इवेंट में सूर्यकुमार यादव ने फिल्म धुरंधर का वायरल स्टेप करते हुए जबरदस्त डांस किया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Suryakumar Yadav Video: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इससे पहले धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सूर्यकुमार, धुरंधर के गाने पर डांस कर रहे हैं।- ये भी पढ़ें-15 दिन बाद आमिर खान ने देखी धुरंधर 2, बोले "टीम का हार्ड वर्क..."

dhurandhar suryakumar yadav

suryakumar yadav dance (source-instagram)

धुरंधर के गाने पर सूर्या ने किया डांस

मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर IPL 2026 में जीत दर्ज की है और अब शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच खेलने जा रही है। मैच से पहले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने फिल्म धुरंधर का एक वायरल स्टेप दोबारा करके सबका मनोरंजन कर दिया। MI के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने सूर्यकुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मोड।' वीडियो में FA9LA सॉन्ग बज रहा था। जैसे ही सूर्यकुमार को स्टेज पर बुलाया गया, वे तुरंत अक्षय खन्ना वाले स्टेप करने लगे। दर्शक तालियां बजाने लगे। थोड़ी देर बाद वे रुक गए, लेकिन फिर खुद को रोक नहीं पाए और दोबारा डांस करने लगे।

End of Feed