SSKTK Motion Poster: दिलों को तोड़ने वाले कपल बनेगें जान्हवी कपूर-वरुण धवन, पोस्टर देखकर एक्साइटिड हुए फैंस

SSKTK Motion Poster: जान्हवी कपूर और वरुण धवन के साथ एक बार फिर से इस रॉम-कॉम की दुनिया में जुडने के लिए तैयार हो जाइए। मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है जो काफी मजेदार है। इस पोस्टर में आपको फिल्म की कुछ झलक भी दिखाई देगी। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

SSKTK Motion Poster: वरुण धवन( Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) की अपकमिंग मूवी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी( Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि फिल्म का नाम काफी मजेदार है जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित हैं। रिलीज से पहले इसके ट्रेलर पर सबकी नजरें हैं। ट्रेलर तो अभी रिलीज नहीं हुआ लेकिन फिल्म से मोशन पोस्टर सामने आया है। इस मोशन पोस्टर में आपको फिल्म की हल्की सी झलक देखने को मिलेगी। साथ ही फिल्म में और कौन-कौन नजर आने वाला है ये देखना भी दिलचस्प होगा।

SSKTK POSTER

Image Source: Instagram

शशांक खेतन डायरेक्टेड मूवी "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" रिलीज के लिए पुरी तरह से रेडी है। मेकर्स ने फिल्म का मजेदार पोस्टर शेयर किया है जिसमें जान्हवी और वरुण की जोड़ी एकदम मजेदार लग रही है। वरुण धवन सनी बने हैं और जान्हवी कपूर तुलसी बनी है। इसी के साथ फिल्म में स्वागत किया गया है सान्या मल्होत्रा( Sanya Malhotra) और रोहित शराफ़( Rohit Saraf) का। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी भी इस फिल्म में बनने जा रही है। पोस्टर पर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली चीज है तो वो है ""एक चालाकी वाले प्लान के साथ दो दिल तोड़ने वाले"। जिसे देखकर फिल्म की कहानी की भी झलक मिलती है।

End of Feed