वेदा में शरवरी की एक्टिंग के दीवाने हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sunny Kaushal! बोले- तुम फिल्म की जान हो...

शरवरी वाघ और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शरवरी के काम को क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक ने पसंद किया है। एक्ट्रेस फिल्म में दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की फिल्म पर सनी कौशल ने अपना प्यार लुटाया है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेदा' (Vedaa) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शरवरी की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब एक्ट्रेस की फिल्म वेदा पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सनी कौशल ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। एक्टर ने शरवरी को फिल्म की जिदंगी बताया है। सनी के साथ विक्की कौशल ने भी शरवरी की फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है।

विक्की ने शरवरी को टैलेंटेड बताया है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वेदा की कास्ट एंड क्रू के लिए स्पेशल नोट लिखा। एक्टर ने कहा, वेदा एक खूबसूरत, संवेदनशील और दिल को झकझोर देने वाली फिल्म है। ये उन में से सबसे बेहतरीन फिल्म है जो मैंने इस साल देखी है। इस फिल्म ने मुझे हंसाया, रुलाया, तालियां बजाईं और सीटी बजाई।

End of Feed