Sunny Kaushal Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) आज अपना 34वां दिन जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिबेट किया। एक्टर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर के साथ उनक भाई विक्की कौशल और माता- पिता नजर आ रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मौजूद नहीं थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने देवर की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
Sunny Kaushal and Katrina kaif (credit pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सनी और विक्की कौशल के साथ फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने सनी की फोटो शेयर करते हुए बेस्ट देवर बताया। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
कैटरीना ने देवर सनी कौशल पर लुटाया प्यार
सनी अपने परिवार के साथ कैजुअल आउटफिट में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। कैटरीना के अलावा सनी कौशल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने बॉलीवुड में सिद्दत मूवी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान और मोहित रैना मुख्य भूमिका में थे। एक्टर ने अपनी पहली फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
