सनी देओल की Parshuram पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से टली फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 6, 2026, 07:46 PM IST

Parshuram Postpone: सनी देओल (Sunny Deol) की मच अवेटेड 'परशुराम' (Parshuram) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म फिलहाल टाल दी गई है और इसकी वजह डायरेक्टर का हॉलीवुड प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

Parshuram Postpone: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी एक्शन फिल्म परशुराम (Parshuram) का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे थे और कहा जा रहा था कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है। ये अपडेट फिल्म परशुराम की रिलीज को लेकर आया है।

Sunny Deol Parshuram Postpone

सनी देओल की फिल्म हुई पोस्टपोन (Image Source: AI)

पोस्टपोन हुई फिल्म

सनी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म परशुराम को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म परशुराम की रिलीज से जुड़ा एक अपडेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म परशुराम फिलहाल रोक दी गई है। वजह ये है कि 'किल' (Kill) के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhat) ने एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है। वो अब जेमी फॉक्स (Jamie Foxx) स्टारर एक्शन थ्रिलर 'डेडलॉक्ड' (Deadlocked) का निर्देशन करेंगे, जिसे Amazon MGM Studios बना रहा है। इसी वजह से वह अगले कुछ समय तक किसी दूसरे प्रोजेक्ट को समय नहीं दे पाएंगे। बताया जा रहा है कि 'परशुराम' (Parshuram) अब 2027 तक खिसक सकती है।

End of Feed