₹19 करोड़ में बनी इस फिल्म ने आमिर खान की 'लगान' को चटा दी थी धूल, बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 09:17 AM IST

Gadar Box Office Collection And Budget: बॉलीवुड में कई लो बजट फिल्में बनी हैं, लेकिन वो अक्सर बड़े स्टार्स की मूवीज के सामने बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने साल 2001 में आमिर खान की फिल्म लगान को टक्कर दी थी।

Gadar Box Office Collection And Budget: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ दिल जीत लेती हैं, बल्कि पूरे सिनेमा जगत को हिला देती हैं। 15 जून 2001 को रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' ऐसी ही एक मास्टरपीस थी, जिसने सनी देओल को 'धाई किलो का हाथ' वाला सुपरस्टार बना दिया और अमीषा पटेल को रातोंरात स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। अनिल शर्मा की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म, जो 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर सिख-मुस्लिम प्रेम कहानी बुनती है, आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है। आमिर खान की 'लगान' से क्लैश के बावजूद इसने बाजी मार ली और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म गदर का क्या बजट था और फिल्म ने कितना कलेक्शन किया था।

Gadar Box Office Collection And Budget

Image Source: Gadar Movie

Image Source: Gadar Movie

फिल्म की कहानी

'गदर' की स्टोरी है एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) की है जो 1947 के बंटवारे के दौरान एक मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार कर बैठता है। दंगों में सकीना को बचाने के बाद दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन सकीना के परिवार की नफरत और बंटवारे का काला साया उनके परिवार पर मंडराने लगता है। सालों बाद, जब तारा पाकिस्तान जाकर अपने बेटे को बचाने जाता है, तो प्रेम, बलिदान और देशभक्ति की ये जंग और तेज हो जाती है। फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि बंटवारे के दर्द, हिंदू-मुस्लिम एकता और पिता-पुत्र के रिश्ते को छूती है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ-साथ गाने और डायलॉग्स आज वायरल होते हैं।

End of Feed