सनी देओल ने बताया इस वजह से हो रही है 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में देरी, कहा- 'प्रोड्यूसर्स भी परेशान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2025, 12:47 PM IST

Sunny Deol Border 2 Shooting: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म से जुड़ा सनी देओल का एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में सनी देओल फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी पर बोलते नजर आ रहे हैं।

Sunny Deol Border 2 Shooting: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सनी देओल इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच सनी देओल का फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ा एक धांसू वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। सनी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सनी देओल के इस वीडियो में एक नए अंदाज में दिखाई दिए।

sunny deol border 2

इस वजह से रोकनी पड़ी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग

एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सनी देओल का अभी हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सनी देओल बॉर्डर 2 के लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बारिश के बीच शूटिंग सेट पर नजर आए। उन्होंने प्रोड्यूसर्स को दिलासा देते हुए कहा, 'बॉर्डर 2 की शूटिंग करने के लिए सुबह-सुबह हम यहां पहुंचे, लेकिन अफसोस, बारिश हो रही है, जैसा कि आप देख सकते हैं। बारिश नहीं होनी थी, लेकिन अब क्या करें? प्रोड्यूसर्स परेशान हैं। लेकिन मैंने उनसे कहा, चिंता मत करो, मैं तब तक यहीं हूं जब तक फिल्म पूरी नहीं हो जाती।'

End of Feed