Rajveer Deol to Star in Arjun 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल के छोटे राजवीर देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में राजवीर देओल की एक्टिंग को कई लोगों ने पसंद किया था तो कईयों को इसकी कहानी खास नहीं लगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी असफल रही थी। 'पल पल दिल के पास' के फ्लॉप होने के बाद अब सनी देओल ने बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) की किस्मत चमकाने के लिए तगड़ा प्लान किया है। बताया जा रहा है कि सनी देओल अपनी फिल्म 'अर्जुन' के सेकंड पार्ट 'अर्जुन 2' से राजवीर देओल का दमदार कमबैक कराएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office: निराशाजनक रही अजय देवगन स्टारर की कमाई, एक हफ्ते में इतना हुआ बिजनेस)
'अर्जुन 2' से चमकेगा राजवीर देओल का करियर
'अर्जुन 2' में नजर आएंगे राजवीर देओल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने अब बेटे राजवीर देओल के करियर को सफल बनाने के लिए फिल्म 'अर्जुन' के दूसरे पार्ट को बनाने का निर्णय लिया है। सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन' 1985 में रिलीज हुई थी। यह अपने जमाने की हिट मूवीज में से एक थी, जिसे राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था। सनी देओल ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। अब इस मूवी का दूसरा पार्ट बनाया जाएगा। हालांकि सनी देओल ने इन खबरों पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के करियर बड़ी ओपनर बनेगी 'द ओडिसी', कमाएगी इतने करोड़)
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल
सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन को अहम भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब सनी देओल को आने वाले दिनों में फिल्म 'रामायण' में रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
