Flashback: "मेरे आंसू आ जाते थे..." बॉर्डर का वो डिलीटेड क्लाइमैक्स जिसे पढ़कर सनी देओल की आंखें हो जाती थीं नम

Sunny Deol Throwback Interview: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' पर इन दिनों पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इस मूवी से फैंस को जबरदस्त उम्मीदें हैं, क्योंकि 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी, बल्कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की गहरी भावना जगाई थी। इसी बीच सनी देओल का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी ने 'बॉर्डर' के एक बहुत भावुक सीन के बारे में बात की, जो फिल्म के अंतिम कट में शामिल नहीं हो सका।

Sunny Deol Throwback Interview: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस वॉर ड्रामा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इसका टीजर इतना भावुक कर देने वाला है कि फैंस अब मूवी का इंतजार और भी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अन्य दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। जब पहली बार 'बॉर्डर 2' बनाने की खबर आई, तो पूरा देश भावुक हो उठा। 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' आज भी लोगों के दिलों में बसी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। सनी देओल ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में उस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक बहुत भावुक सीन याद किया, जो अंतिम कट में नहीं आ सका। सनी ने बताया कि वह सीन इतना जबरदस्त था कि बोलते-बोलते उनकी आंखें भर आईं। इस कहानी ने फैंस को फिर से भावुक कर दिया है।

End of Feed