Gadar: Ek Prem Katha: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) को कल री रिलीज किया जाएगा। फिल्म को एक बार फिर सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म के रिलीज से पहले सनी देओल कुछ शहरों में प्रीमियर करेंगे। शो का प्रीमियर एक्टर के बेटे की शादी की तैयारियों के बीच है। सनी देओल के बेटे करण जल्द अपनी गर्लफ्रेंड शादी करने वाले हैं। एक्टर ने बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक दिन का ऑफ लिया है।
Gadar: Ek Prem Katha (credit pic: instagram)
सनी देओल कल दिल्ली में 12 बजे, जयपुर में 3 बजे और मुंबई में शाम 8 बजे गदर: एक प्रेम कथा का प्रीमियर अटेंड करेंगे। फिल्म के प्रीमियर पर अमरीश पुरी और आनंद बक्शी के परिवार को इनवाइट किया गया है। फिल्म के प्रीमियर पर धर्मेंद्र मौजूद नहीं रहेंगे।
धर्मेंद्र अटेंड करेंगे गदर: एक प्रेम कथा का प्रीमियर
एक्टर ने गदर की टीम को शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने कहा, गदर सनी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि किसी फिल्म को इतना प्यार मिलता है। 22 साल भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज है। सनी देओल की फिल्म का सीक्वल 22 साल बाद रिलीज होने वाला है। गदर 2 को लेकर भी दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की कहानी को वहीं से शुरू किया गया है जहां पर खत्म हुई थी।
गदर 2 में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फैंस इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रह हैं। 11 अगस्त 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
