Sunny Deol on Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) आज यानी 27 जनवरी को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बॉबी देओल को फैंस लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक विश करते नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल को बधाई देते हुए फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल को उनके बर्थडे पर उनके भाई सनी देओल (Sunny Deol) ने भी बधाई दी है। सनी देओल की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल को बर्थडे पर किस अंदाज में बधाई दी।
सनी देओल ने बॉबी देओल को किया विश
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से खबरों में इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके भाई सनी देओल की पोस्ट है। सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल 57वें जन्मदिन पर पोस्ट किया है। सनी देओल ने बॉबी देओल की दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों भाई साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों के साथ सनी देओल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सनी देओल ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई लॉर्ड बॉबी' इसके साथ दिल वाले इमोजी भी कैप्शन में थे। सनी देओल की ये पोस्ट सोशल मीड़िया पर जमकर वायरल हो रही है। सनी देओल की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें सनी देओल की इंस्टाग्राम पोस्ट
स्टार्स ने भी किया विश
सनी दओल के अलावा और भी बॉलीवुड स्टार्स बॉबी देओल को उनके बर्थडे पर विश करते नजर आ रहे हैं। सुदेश बेरी ने सनी देओल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए बॉबी देओल को विश किया। इसके अलावा काजोल समेत कई स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया हैंडल से विश करते नजर आए। बॉबी देओल के बर्थडे पर की गई सनी दओल की पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
