Exclusive: देओल परिवार को फेम न मिलने के सवाल पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इंडस्ट्री अब बदल गई है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 23, 2025, 02:40 PM IST

Sunny Deol Exclusive Interview: सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में बॉलीवुड में अपनी और अपने परिवार की स्थिति को लेकर खुलकर बात की। जूम (Zoom) को दिए एक खास इंटरव्यू में सनी ने बताया कि क्यों देओल परिवार काफी अलग है और वो फिल्मी दुनिया अब कैसे बदल गई है।

Sunny Deol Exclusive Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी नजर आ रहे हैं। सनी देओल एक के बाद एक फिल्म के सात बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इन फिल्मों के साथ-साथ सनी देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हनए हैं। अभी हाल ही में सनी देओल ने खुलासा किया कि डिस्लेक्सिया से जूझ रहे थे। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी बीच अब सनी देओल ने अपने नए इंटरव्यू में अपनी फैमली और बॉलीवुड को लेकर बात की है। सनी देओल का ये इंटरव्यू आते ही छा गया है।

Sunny Deol Exclusive Interview

सनी देओल ने परिवार को लेकर कही ये बात

सनी देओल ने हाल ही में बॉलीवुड में अपनी और अपने परिवार की स्थिति को लेकर खुलकर बात की। जूम (Zoom) को दिए एक खास इंडस्ट्री में हमेशा 'आउटसाइडर' रहने के बारे में सनी देओल ने कहा, 'अगर मेरे पापा के लिए कुछ गलत होता है, तो मैं गुस्सा हो जाता हूं और वही गुस्सा आप स्क्रीन पर देखते हैं।' इसके आगे जब पूछा गया कि क्या उन्हें और मिलना चाहिए था, उन्होंने कहा, 'हम इसमें बड़े हुए हैं, लोगों के दिलों में जो प्यार है वो ऐसा है कि उसे खरीदा नहीं जा सकता। वो बस है और ये इसलिए क्योंकि हम जैसे हैं और जो किरदार निभाते हैं वो जिससे प्रेरणा लेते हैं। ये एक खास रिश्ता है।' इसके आगे उन्होंने ने कहा, 'इंडस्ट्री अब बदल गई है। पहले ऐसा नहीं था। अब ये ज्यादा कमर्शियल और कॉरपोरेट हो गई है। चीजें ऐसी हो गई हैं तो हमें इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना है चाहे अच्छा हो या बुरा।'

End of Feed