Sunny Deol के लाडले बेटे की शादी की डेट हुई पक्की! इस दिन सात फेरे लेंगे करण देओल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 8, 2023, 08:03 AM IST

Karan Deol wedding: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के बेटे करण देओल अब जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेडं संग शादी रचाने वाले हैं। उनकी शादी की डेट भी अब पक्की हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह जून के महीने में शादी करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द शादी रचाएंगे करण देओल।
  • करण देओल की शादी जून में हो सकती है।
  • उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सगाई रचा ली है।

Karan Deol wedding: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेड से गुपचुप सगाई कर ली है, और अब जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। धर्मेंद्र के पोते करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड करीब 6 साल से रिलेशनशिप मे हैं। जिसके बाद अब करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर पूरा देओल परिवार काफी एक्साइटेड है और अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। कुछ समय पहले करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच करण और द्रिशा की गुपचुप सगाई कर दी गई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो गई हैं।

karan deol wedding date

karan deol wedding date

जून के महीने में होगी शादी

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल के बेटा करण देओल की शादी के साथ ही उसकी डेट भी पक्की हो गई है। अगले महीने यानी जून में वह घोड़ी चढ़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि करण पटेल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी। करण और दृषा की सगाई भी 18 फरवरी को ही हुई है। देओल परिवार ने मीडिया से छिपकर दोनों की सगाई का आयोजन किया है।

End of Feed